पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपजोत बनी मिस और जसकरण मिस्टर फेयरवेल

उपजोत बनी मिस और जसकरण मिस्टर फेयरवेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानव सहयोग स्कूल में फेयरवेल पार्टी

सिटीरिपोर्टर | जालंधर

मानवसहयोगस्कूल में ग्यारहवीं क्लास ने बारहवीं को फेयरवेल दी। इस संदेश के साथ कि वह जहां भी जाएं सफल हों और बेहतर इंसान बने रहें। कॉमर्स की स्टूडेंट उपजोत कौर ने मिस मानव सहयोग स्कूल और जसकरण सिंह ने मिस्टर मानव सहयोग स्कूल का खिताब जीता।

प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने कहा, जैसे कि हमारे स्कूल का मकसद है समाज के हर तबके के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से ऊंचा उठाना। हमारा यही संदेश है कि यह बच्चे सफल डॉक्टर, इंजीनियर, सीए और बिजनेस मैन बनें, साथ ही साथ बेहतर इंसान भी बनें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपने जो शिक्षा यहां से ली है उस शिक्षा को दूसरे बच्चों तक भी पहुंचाएं, यही हमारा मकसद है।

मानव सहयोग स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान प्रिंसिपल रजनी शर्मा के साथ स्टूडेंट्स।