पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटी की किरण राजपूत को मिला ‘मोस्ट प्रोमिसिंग यंग टैलेंट ऑफ इंडिया’ अवार्ड

सीटी की किरण राजपूत को मिला ‘मोस्ट प्रोमिसिंग यंग टैलेंट ऑफ इंडिया’ अवार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में वुमन स्पोर्ट्स कंपीटिशन में मिला सम्मान

सिटीरिपोर्टर | जालंधर

सीटीपब्लिकस्कूल की 9वीं क्लास की छात्रा और टेनिस खिलाड़ी किरण राजपूत ने मोस्ट प्रोमिसिंग यंग टैलेंट ऑफ इंडिया का खिताब हासिल किया है। यह सम्मान किरण राजपूत को कर्नाटक में आयोजित नेशनल वुमन स्पोर्ट्स कंपीटिशन में दिया गया। यह सम्मान जालंधर में पहली बार किसी स्टूडेंट को मिला को है।

युवा खिलाड़ी ने कैप्टन मनदीप सिंह हैरी मैमोरियल स्टेट ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भी पहला स्थान हासिल किया है। यह टूर्नामेंट हैरीका टेनिस अकादमी और मेयर वर्ल्ड टेनिस अकादमी ने आयोजित किया था। इसके अलावा किरण राजपूत ऑजिला, स्टेट और जोनल स्तर पर भी कई खिताब हासिल कर चुकी हैं। कोच भावना ने बताया कि किरण ने लॉन टेनिस टूर्नामेंट नॉर्थ जोन में तीसरा, जिला स्तरीय में पहला और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में दूसरा स्थान किया है।

सहोदय लॉन टेनिस मैच जो कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित किए जाते हैं, उसमें भी किरण ने तीसरा स्थान हासिल किया था। प्रिंसिपल रंजना राजपूत और सीटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने किरण को कैंपस में सम्मानित किया।

किरण राजपूत इससे पहले भी कई स्टेट अवार्ड जीत चुकी है। -भास्कर