बच्चे बोले-स्वच्छ रहो, उज्जवल रहो...
जालंधर | एएनगुजराल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर रोड में सोमवार का सालाना पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। स्टूडेंट्स ने कोरियोग्राफी के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकने और स्वच्छ भारत का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से सभी के दिलों में संस्कृति और देश भक्ति की लोह जगाने के लिए प्रेरित किया। मेधावी स्टूडेंट्स को मेडल स्कॉलरशिप देकर देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल अनुपमा बावा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। अतिथि विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, विशेष अतिथि पार्षद पुनीत कौर चड्डा, सिख तालमेल कमेटी के प्रधान हरपाल सिंह चड्डा थे। ट्रेयर अंजली गुजराल, नीना सोंधी, एनके मेहता, सीमा चोपड़ा, गुरजोत कौर, महासचिव अंजना तलवाड़, सीईओ कर्नल एसएस शोकर मौजूद थे।
एनुअल फंक्शन का उद्घाटन करते गुरप्रताप सिंह वडाला। साथ में हैं पुनीत कौर, अनुपमा बावा, हरपाल चड्डा, सीमा चोपड़ा, गुरजोत कौर, अंजना तलवाड़, एसएस सोकर अन्य।
स्कूल की छात्राओं ने पंजाब का लोकनाच गिद्दा पेश कर अपनी संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया। इसके अलावा डांस और भंगड़े की प्रस्तुति भी दी गई।
एएन गुजराल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान कोरियोग्राफी के माध्यम से स्टूडेंट्स ने स्वच्छ भारत मिशन को समर्थन दिया। बच्चे खादी पहन मंच पर आए और सभी से गांधी का सपना सच करने की अपील की। -भास्कर