पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खालसा कॉलेज में आईआईटी रुड़की के प्रो. एसपी शर्मा ने दिया गेस्ट लेक्चर

खालसा कॉलेज में आईआईटी रुड़की के प्रो. एसपी शर्मा ने दिया गेस्ट लेक्चर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | लायलपुरखालसा इंजीनियरिंग कॉलेज में गेस्ट लेक्चर करवाया गया। आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ. एसपी शर्मा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को मैकेनिकल के नए नए आयामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत के जो करार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ हुए हैं, उनमें ऑटोमोबिल इंडस्ट्री यहां लगाए जाने की भी बात है। जिस तरह से मेक इन इंडिया का मुद्दा उठा है, उसके लिहाज से आने वाले समय में मैकेनिकल इंजीनियरों की डिमांड बढ़ेगी। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. वाई एस रंधावा ने प्रोफेसर शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे मैकेनिकल के स्टूडेंट्स को यहीं बैठे बैठे आईआईटी के प्रोफेसर से पढ़ने और सीखने का मौका मिल रहा है, जो कि स्टूडेंट्स को बेहतर बनाने में मददगार होगी।