- Hindi News
- दिल्ली से रिश्तेदार की शादी में आई महिला का बैग चोरी
दिल्ली से रिश्तेदार की शादी में आई महिला का बैग चोरी
दिल्लीसे रिश्तेदार की शादी में वाल्वो बस में आई महिला का बैग चोरी हो गया। इस मामले को लेकर महिला की बस ड्राइवर और कंडक्टर के साथ जमकर बहस हुई।
दिल्ली की रहने वाली सिल्की जग्गी प|ी मुनीश जग्गी ने कहा कि वह जालंधर में कजन की शादी में जाने के लिए दो बच्चों के साथ आई थी। उसने दिल्ली में बस में चढ़ने से पहले अपना बैग बस के पीछे रखा था। जब वो जालंधर बस स्टैंड पहुंची, तो उसका बैग बस की डिक्की में नहीं था। ड्राइवर कह रहा था कि कंडक्टर को पता है, कंडक्टर कह रहा था कि ड्राइवर को पता होगा। जब महिला को बैग मिला, तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। बस स्टेंड चौकी के इंचार्ज मेजर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के बाद महिला का बस ड्राइवर के साथ राजीनामा हो गया और वह बिना शिकायत दिए चली गई। इस कारण बस स्टैंड पर भी काफी देर हंगामा चलता रहा। कुछेक बसों की टाइमिंग प्रभावित हुई।