पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन से पहले लोगों को ट्रैफिक रूल्ज समझाए

नामांकन से पहले लोगों को ट्रैफिक रूल्ज समझाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुद को भगवान का अवतार बता लुटाए 1000-500 के नोट

बिहार से 10 किलो गांजा लाया, लुधियाना में पकड़ा गया

गुरसेवक वरदेव मान को कोर्ट में पेश करने के आदेश

लुधियाना में कारोबारियों ने रेड लाइट जंप करने वालों को रोका और टोका

बिहारसे गांजा लाकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करने के आरोप में जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 10 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी संजय मेहतो बिहार का रहने वाला है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश िकया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम प्लेटफार्म नंबर 2 और तीन पर गश्त कर रही थी। उक्त आरोपी ने पुलिस मुलाजिमों को देखकर प्लेटफार्म से उतरकर सीधे ट्रैक क्रॉस करते हुए दूसरे प्लेटफार्म पर जाने लगा। शक होने पर जब उसे रोककर सामान की तलाशी ली गई तो उसमें से दस किलो गांजा मिला। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अमृतसर में रिक्शा चलाता है। साथ ही बिहार से नशा लाकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता है। दो-तीन महीने के बाद चक्कर लगाता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी को कोर्ट ने एक दिन के रिमांड पर भेजा

नसीब संधू ने आरोप लगाए थे कि मई 2013 में हुए ब्लॉक समिति चुनावों में वह कांग्रेस प्रत्याशियों के शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन भरवा रहे थे कि उन्हें अकालियों ने घेर लिया और नामांकन छिनने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद गुरसेवक ने अपनी पिस्तौल से एक फायर उसकी तरफ किया जो उसके दाहिने जांघ पर जाकर लगा और वह घायल हो गए। अकालियों ने उनके साथ मारपीट की तथा उसकी पगड़ी भी उठा ले गए थे। मामला राजनीति से जुड़ा होने के कारण दोनों पक्षों का झगड़ा काफी हाईप्रोफाइल हो गया था और पुलिस को भी मामला दर्ज करने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी थी।

बठिंडा | ज्यादातरहादसे नेशनल हाइवे पर होते हैं, जहां तेज स्पीड और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से बेकसूर भी अपनी जान गंवा बैठते हैं। गणपति एंकलेव के समीप इलाके के प्रमुख इंडस्ट्रियलिस्ट डबवाली रोड पर आए और उन्होंने कार चालकों को सीट बेल्ट लगवाई।

अमृतसर : सिविल अस्पताल इम्प्लाइज वेल्फेयर एसो. के सदस्यों ने कहा कि हेल्मेट पहनकर ही वाहन चलाएं।

रेखी सिनेमा चौक के पास लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर करने के लिए अभियान चलाया गया।

लुधियाना. रेखीसिनेमा चौक के आसपास के इलाकों के दुकानदारों ने इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्ज डर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी चंद्रकांत चड्ढा शॉपकीपर एसोसिएशन के तरणजीत सिंह तुली पंजाब फैक्ट्री यूनियन के इंद्रपाल सिंह की अगुवाई में पब्लिक को ट्रैफिक रूल्ज के प्रति अवेयर किया। उन्होंने रूल्ज फॉलो कर रहे लोगों को रोक कर उन्हें नियमों की पालना करने के लिए रिक्वेस्ट की। इस दौरान उन्होनें लोगो सीट बैल्ट लगाने, हैलमेट का प्रयोग करने, रेड लाइट क्रॉस करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दविंदर सिंह, मानसिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्की गिल, तरसेम नागपाल समेत कई दुकानदार भी मौजूद रहे।

पटियाला. रिदमिकडांस इंस्टीट्यूट भी हादसों के खिलाफ भास्कर महाअभियान के साथ जुड़ा। इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स स्टॉफ ने लीला भवन स्थित चौक पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे मे अवेयर किया। चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों को स्टूडेंट्स ने नियम अपनाने को कहा। इंस्टीट्यूट डायरेक्टर ईशा डांग ने कहा कि सबको मिलकर ट्रैफिक नियम को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की संस्थाओं को इस अभियान से जुड़कर शहर की जनता को ट्रैफिक नियम संबंधी जागरूक करना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि अगर आप नियमों की पालना करोगे तो ही हादसों से बचा जा सकता है। इससे अपनी जिंदगी के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रहेगी।

जालंधर | संत सिनेमा मार्केट वेल्फेयर सोसायटी रेलवे रोड ने भास्कर ट्रैफिक महाभियान के तहत वाहन चालकों से जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए सेफ्टी को पहल देने की अपील की। प्रधान ललित मेहता के नेतृत्व में सदस्यों ने पहले खुद ट्रैफिक नियम मानने की शपथ ली फिर औरों काे जागरूक करने के लिए तैयार हुए।

अमृतसर | भास्करमहा अभियान का हिस्सा बनते हुए बुधवार सिविल अस्पताल इम्प्लाइज वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सड़कों पर बिना हेल्मेट वाहन चला रहे लोगों को नियमों की पालना करने का संदेश दिया। उन्होंने संदेश दिया कि अगर आप नियमों की पालना करोगे तो अस्पताल से दूरी बनाकर रख सकते हो। चेयरमैन राकेश कुमार ने बताया कि शहर के कई युवा आए दिन सिविल अस्पताल गंभीर हालत में पहुंचते हैं। अगर युवा हेल्मेट पहनना शुरु कर दें तो कई घटनाओं में जान को बचाया जा सकता है। इतना ही नहीं हेल्मेट पहनने पर युवा कई बार गंभीर चोटों से भी बच जाते हैं। लेकिन उन्हें मोटिवेट करने की जरूरत है। हमें उनकी सोच बदलनी होगी कि हेल्मेट चालान से नहीं बचाते बल्कि दुर्घटना के समय जान को बचाते हैं। इस अवसर पर डॉ. चंद्र मोहन, श्याम महाजन, आज्ञा पाल सिंह रंधावा, मनजिंदर सिंह, सुखराज आदि भी उपस्थित थे।

मोगा में शिअद की उम्मीदवार कंचन बाला ने हाथ जोड़ कर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालना करने के लिए कहा।