- Hindi News
- सेफ ड्राइविंग चाहते हैं तो रूल्स फॉलो करें
सेफ ड्राइविंग चाहते हैं तो रूल्स फॉलो करें
संतसिनेमा मार्केट वेलफेयर सोसायटी रेलवे रोड ने भास्कर ट्रैफिक महाभियान के तहत वाहन चालकों से जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए सेफ्टी को पहल देने की अपील की। प्रधान ललित मेहता के नेतृत्व में सदस्यों ने पहले खुद ट्रैफिक नियम मानने की शपथ ली फिर औरों काे जागरूक करने के लिए तैयार हुए। हर कोई वाहन चालकों को रोक-रोक और हाथ जोड़ कर खुद की सुरक्षा को अहमियत देने के लिए ट्रैफिक नियम मानने को लिए प्रोत्साहित कर रहा था।
उपप्रधान सर्वमित्र जिंदल, सचिव बलजीत सिंह, गुरमेल सिंह, कुलभूषण, स्नेह अरोड़ा, अश्वनी बाबा, र| शेखर, आशु मेहता, रमेश कुमार, जनक जांगड़ा, हरविंदर सिंह ने वाहन चालकों को ड्राइविंग करने से पहले हेल्मेट पहनने सीट बेल्ट बांधने, तेज रफ्तार वाहन चलाने से परहेज करने, गलत साइड से ओवरटेक करें, मोड़ आने की सूरत में इंडिकेटर का इस्तेमाल अवश्य करें, अंडरएज चालक हैवी व्हीकल चलाएं, ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें और किसी भी प्रकार का नशा कर ड्राइविंग करें करने संबंधी कहा।