पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकाली भाजपा और कांग्रेस में होगा सीधा मुकाबला

अकाली-भाजपा और कांग्रेस में होगा सीधा मुकाबला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड-49से भाजपा-अकाली प्रत्याशी राजीव ढींगरा ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। राजीव ढींगरा की प|ी नीतू ढींगरा ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नामांकन किया। राजीव जेपी नगर के रहने वाले हैं और उनकी दुकान वार्ड-49 में हैं। उनका कहना है कि वह विकास के नाम पर ही चुनाव लड़ रहे हैं और वार्ड की चार प्रमुख समस्याओं को हल करवाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। उनका कोई और मुद्दा नहीं है। ढींगरा का नामांकन खेतीबाड़ी अफसर डॉ. स्वतंत्र कुमार ऐरी ने लिया। बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन था। इस वार्ड से कांग्रेस और भाजपा के बीच ही सीधा मुकाबला है। कोई आजाद उम्मीदवार खड़ा है और ही आम आदमी पार्टी से।

राजीव ढींगरा ने बुधवार को अपने वार्ड में पहले रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। दो घंटे अपने वार्ड में घूमने के बाद वह दोपहर सवा दो बजे खेतीबाड़ी दफ्तर नामांकन को पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद दोनों ने अपनी फाइल जमा करवाई। उनके साथ सीपीएस केडी भंडारी, जिला प्रधान एडवोकेट सुभाष सूद, मेयर सुनील ज्योति, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहिंदर भगत, जिला अकाली प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, उपप्रधान प्रिंस सनन, अकाली नेता चणजीव सिंह लाली, सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, जिला महिला मोर्चा प्रधान सुखराज कौर, मंडल प्रधान पार्षद भगवंत प्रभाकर, पार्षद प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पार्षद गुरमीत चंद, कृपाल सिंह बूटी, शीतल अंगुराल, एडवोकेट अमित सिंह, पार्षद और जिला अकाली महिला जत्था प्रधान परमिंदर कौर पन्नू और अशोक सरीन भी मौजूद थे।

इलाके का दौरा करने के बाद राजीव ढींगरा ओपन जीप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

इन चार समस्याओं को हल करवाने का वादा

वार्डकी खराब सड़कों और गलियों को बनवाना मुख्य लक्ष्य होगा।

वार्ड में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करना।

पानी सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या हो, इसका ध्यान रखना।

स्ट्रीट लाइटें सभी जलें और नई प्वांइट भी लगें। अवैध कालोनियों को भी रेगुलर कराना है।

तीनलाख रुपए की आईटीआर भरते हैं ढींगरा

राजीवढींगरा ने अपने प्रॉपर्टी के ब्यौरे में तीन लाख रुपए की आईटीआर भरने की सूचना दी है। जबकि करीब दो लाख रुपए की आईटीआर उनकी प|ी नीतू भरती हैं। इनके बैंक बैलेंस में बहुत कम पैसा दिखाया है। उनके बैंक में एक हजार और उनके प|ी के खाते में नौ हजार रुपए हैं। उनके पास 50 हजार कैश और प|ी के पास 10 हजार रुपए कैश है। दोनों के पास 10 तोले सोने के जेवर हैं, जिनकी कीमत तीन लाख रुपए बताई है। राजीव कुल 2 लाख 41 हजार रुपए और प|ी 7 लाख 14 हजार रुपए की मालकिन हैं।