- Hindi News
- छुट्टी वाले दिन लोक अदालत का बायकॉट करेंगे एडवोकेट
छुट्टी वाले दिन लोक अदालत का बायकॉट करेंगे एडवोकेट
विरोध में कल हड़ताल करेंगे वकील
लीगलरिपोर्टर | जालंधर
जिलाबार एसोसिएशन ने 14 फरवरी को छुट्टी वाले दिन राष्ट्रीय लोक अदालत का बायकॉट करने की घोषणा की है। इसके विरोध में डीबीए 13 फरवरी को हड़ताल करेगी। प्रेस वार्ता में प्रधान कर्मपाल सिंह गिल, सीनियर उपप्रधान तेजिंदर सिंह धारीवाल और ज्वाइंट सेक्रटरी हर्ष भट्ट ने बताया कि हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को कोर्ट में छुट्टी होती है, लेकिन हाईकोर्ट ने नए आदेश दिए हैं कि महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी रद्द कर लोक अदालत लगाई जाएगी। इसलिए 14 फरवरी को लोक अदालत होने जा रही है, जिसका एडवोकेट विरोध कर रहे हैं। पूर्व प्रधान राज कुमार भल्ला ने कहा कि एडवोकेट तो हर शनिवार को छुट्टी की मांग कर रहे थे, लेकिन यह नया आदेश गया। प्रधान गिल ने कहा कि वह लोक अदालत में अपना फैसला करने वाले लोगों से अपील करते हैं कि कोई आएं।
प्रधान ने कहा कि जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के पैनल में उनके 41 एडवोकेट हैं। गिल ने कहा कि अगर कोई मेंबर लोक अदालत में पेश हुआ तो उसकी सदस्यता बिना नोटिस डिसमिस कर दी जाएगी। प्रेस वार्ता में एडवोकेट अमित जोशी, प्रीतपाल, आरके दीवान, हरजिंदर सिंह कठार, राज करन सद्दी,असप्रीत भाटिया, विनय शर्मा, सुबोध शर्मा, गुलशन कटारिया, नीरज राओ, जीएस परुथी, प्रेम सिंह और अन्य एडवोकेट मौजूद थे।
लोक अदालत के विरोध के बारे में जानकारी देते जिला बार एसोसिएशन के प्रधान कर्मपाल सिंह गिल, राजकुमार भल्ला, डीएस धालीवाल अन्य एडवोकेट। -भास्कर