पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएसईबी बोर्ड की गड़बड़ प्लानिंग : कहीं परीक्षार्थी नहीं पहुंचे तो कहीं पत्र

पीएसईबी बोर्ड की गड़बड़ प्लानिंग : कहीं परीक्षार्थी नहीं पहुंचे तो कहीं पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12वींकक्षाके बायोलॉजी प्रैक्टिकल परीक्षा पर पीएसईबी की ग्रुपिंग प्लानिंग ने दूसरे दिन भी विद्यार्थियों को परेशान किया। कहीं परीक्षार्थी नहीं पहुंचे तो कहीं परीक्षा पत्र। इस कारण प्रभावित बच्चों की परीक्षा देरी से जरूर शुरू हुई, मगर उन्हें परीक्षा पूरी करने के लिए समय जरूर पूरा दिया गया। हुआ यूं कि बुधवार को फिर बायोलॉजी के ग्रुप का प्रैक्टिकल था, जिस वजह से कैंटोनमैंट स्कूल के विद्यार्थी एसडी फुल्लरवान स्कूल पहुंच गए। कैंटोनमैंट बोर्ड को मिली लिस्ट अनुसार उनकी परीक्षा एसडी फुल्लरवान में होनी थी, मगर एसडी फुल्लरवान के रिकॉर्ड में परीक्षा 12 फरवरी को होनी थी। ऐसे में परेशानी खड़ी हो गई। तभी मौके पर ही सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से लेक्चरर को एसडी फुल्लरवान ड्यूटी के लिए भेजा गया और दूसरे स्कूल से परीक्षा पत्रों को। तब जाकर कैंटोनमैंट बोर्ड स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा दे पाए।

बायोलॉजीका पेपर देने वाले आज दे पाएंगे परीक्षा

12वींकक्षा के विद्यार्थियों का मंगलवार को एक ही दिन फिजिक्स और बायोलॉजी के प्रैक्टिकल की परीक्षा गए थे। दोनों परीक्षाएं एक ही समय दे पानी मुश्किल थी, तब विद्यार्थियों ने फिजिक्स की परीक्षा दी। जिला शिक्षा विभाग ने बायोलॉजी का पेपर देने वालों को 12 फरवरी के ग्रुप में शिफ्ट कर दिया है। उनका पेपर वीरवार को है।

जिला शिक्षा विभाग ने किया सिस्टम अरेंज, परीक्षा लेट स्टार्ट होने पर दिया एक्स्ट्रा टाइम