पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग को लेकर यूनियन ने किया प्रदर्शन

मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग को लेकर यूनियन ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | वाटरसप्लाई एंड सेनिटेशन कांट्रेक्ट वर्क्स यूनियन ने मुलाजिमों को रेगुलर करने अन्य मांगों को लेकर बुधवार को देशभगत यादगार हाॅल में प्रदर्शन किया। इससे पहले जिला उप-प्रधान प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, महासचिव सुच्चा सिंह और जसवीर सिंह ने मीटिंग की। प्रताप सिंह का कहना है कि सरकार जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मुलाजिमों को नजरअंदाज कर रही है। उनकी कई मांगें हैं, जिनमें जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के ठेकेदार इनलिस्टमेंट पॉलिसी का खत्म करना, वर्करों को रेगुलर करना, मुलाजिमों को एरियर देना, जो वर्कर मंडल-1 में ठेकेदार के अधीन काम करते हैं, उनकी सीधी इनलिस्टमेंट की जाए, आईकार्ड बनाए जाएं, मंडल-2 में काम करते मुलाजिमों की पेंडिंग सैलरी दी जाए। उनका कहना है कि अगर 25 फरवरी तक मांगें नहीं मानी गई तो सेनिटेशन मंडल-1 के दफ्तर में धरना दिया जाएगा।