- Hindi News
- 104 मेडिकल हेल्पलाइन का प्रचार भी करेंगे टीचर्स
104 मेडिकल हेल्पलाइन का प्रचार भी करेंगे टीचर्स
सेहत महकमे की हेल्पलाइन के प्रचार का जिम्मा शिक्षा विभाग को दिया
अंकितशर्मा | जालंधर ankit9888323537@twitter.com
सरकारने 104 टोल फ्री मेडिकल हेल्पलाइन को प्रचारित करने का जिम्मा शिक्षा विभाग को दिया है। इस पर विभाग ने स्कूल प्रमुखों की इस हेल्पलाइन के बारे में स्टूडेंट्स के साथ-साथ गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए ड्यूटी लगा दी है। टीचर्स स्टूडेंट्स के साथ-साथ सरपंचों को इस हेल्पलाइन के बारे में बताएंगे। 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन पर सरकारी भलाई स्कीमों के साथ-साथ हर तरह की बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाती है। मरीज को बीमारी के इलाज नजदीकी अस्पताल की जानकारियां भी मिल पाएंगी।
सरकार से ऑर्डर आने के बाद डीपीआई सेकेंडरी बलबीर सिंह ने मंडल शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूल प्रमुखों को इस काम में तत्काल प्रभाव में जुटने के लिए कहा है।
विभिन्न सेहत संस्थाओं में उपलब्ध दवाइयों और विशेषज्ञ डाॅक्टर, दूसरे एमबीबीएस सहित सभी डाॅक्टरी स्टाफ संबंधी जानकारी ली जा सकती है। सेहत विभाग की किसी भी संस्था में कामकाज या किसी कर्मचारी के बारे में शिकायत करनी हो, तब भी वह हेल्पलाइन में फोन कर सकते हैं। निपटारा होने पर उक्त शिकायतकर्ता को भी सूचित किया जाएगा। मेडिकल हेल्पलाइन आमतौर पर सामाजिक तौर पर शोषित वृद्ध, महिलाओं, बच्चों और स्पेशलाइज्ड काउंसलिंग की सुविधाओं का प्रबंध है। इसके अलावा समाज में चल रही कुरीतियां शराब, ड्रग, सिगरेट, बीड़ी के लिए भी लोगों को इससे बचने के तरीके आदतों को छुड़ाने का तरीका काउंसलिंग भी की सुविधा ली जा सकती है।