- Hindi News
- एसएसए रमसा स्टाफ और अध्यापकों की रैलियों का समर्थन करेगी पीएसएसएफ
एसएसए रमसा स्टाफ और अध्यापकों की रैलियों का समर्थन करेगी पीएसएसएफ
जालंधर | एसएसएरमसा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन और एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन 14 फरवरी को रैलियां करेंगी। पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेस फेडरेशन (पीएसएसएफ) दोनों यूनियनों के संघर्षों का समर्थन करेगी। फेडरेशन के प्रधान सतीश राणा, महासचिव वेद प्रकाश, कैशियर मनजीत सिंह सैनी और प्रेस सचिव तीर्थ सिंह बासी ने कहा कि सरकार पहले मांगों को मान कर टाल मटोल की नीति अपना रही है। इसके साथ ही मुलाजिमों के साथ टकराव की नीति अपना रही है। अध्यापकों पर लाठीचार्ज करना सरकार की नीति को स्पष्ट करता है। इसलिए फेडरेशन एसएसए रमसा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन की 14 फरवरी को होशियारपुर में होने वाली रैली और इसी दिन एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन की रोपड़ में होने वाली रैली को समर्थन देगी। इसे लेकर सदस्यों की ड्यूटियां भी लगा दी गई है।