- Hindi News
- जमशेर डेयरी कांप्लेक्स में प्लांट लगाने का पूर्व विधायक बराड़ ने किया विरोध
जमशेर डेयरी कांप्लेक्स में प्लांट लगाने का पूर्व विधायक बराड़ ने किया विरोध
जालंधर | जमशेरडेयरी कांप्लेक्स में लगाए जा रहे सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट के प्लांट का बुधवार को पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने विरोध किया। वह लोगों के साथ नगर निगम दफ्तर पहुंचे। कमिश्नर के होने पर उन्होंने ज्वाइंट कमिश्नर अनुपम कलेर को मांग पत्र सौंपा। बराड़ का कहना है कि 11 नंबर खसरा के अंदर कंपनी का प्लांट लग रहा है। उसके साथ लगते खसरा नंबर 10 में गांव चित्तेवाली आता है। वहां सैकड़ों लोग रहते हैं। अगर यहां प्लांट लग जाता है तो लोगों को काफी परेशानी होगी। बदबू के साथ-साथ बीमारियां भी हर हाल में लगेंगी। लोगों की मांग है कि प्लांट के लिए निगम रिहायशी एरिया से दूर जगह दे। ज्वाइंट कमिश्नर ने लोगों को आश्वासन दिया है।