मूर्ति पूजा, पूर्णाहुति समारोह 15 को
जालंधर | श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी अमनदीप एवेन्यू, सूरत नगर मकसूदां में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन मूर्तियों का पुजारियों की तरफ से पूजन किया गया। पंडित उदयकांत शर्मा ने पूजन करवाया। मुख्य यजमान मनमेश मेहता थे। मंदिर में रोजाना सुबह 7 से 11 बजे तक पूजन होगा, जबकि 15 फरवरी को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अभिजित मुहूर्त पर होगा। सुबह 10 बजे हवन यज्ञ और 11 बजे संकीर्तन और दोपहर एक बजे पूर्णाहुति होगी। यहां चेयरमैन धर्मवीर भनोट, प्रधान अनूप कपूर, सचिव इंद्रजीत दयोल, ट्रेयर राकेश शुक्ला, सीनियर उपप्रधान जोधराज नागपाल, उपप्रधान नवीन शर्मा, नोना भंडारी, प्रताप सिंह राणा, मंजेश मेहता, प्रेस सचिव चरणजीत जोशी, रमेश चावला, संयुक्त कैशियर आदर्श शर्मा, संजीव, लीगल एडवाइजर एडवोकेट ओपी शर्मा, हिमांशु ओबराय, स्मृति गोरे, कमल ग्रोवर, रणजीत सिंह, सीता शर्मा आदि थे।