पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में फौजी गिरफ्तार

आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में फौजी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएसआईके लिए जासूसी करने के आरोप में गुरदासपुर पुलिस ने फौजी अश्विनी को गिरफ्तार किया है। वह सुजानपुर के वार्ड-पांच के मोहल्ला शेखां का है। वह डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में सिपाही है और फिरोजपुर में असलहा डिपो पर तैनात था। एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर और सुरक्षा एजेंसी पूछताछ कर रही है।

आरोपी से सेना के गुप्त दस्तावेज, नक्शा और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एसएसपी तूर ने कहा कि सुबह मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। एसएचओ गुरदीप सिंह ने सूचना पर बस में गुरदासपुर रहे फौजी को बस अड्डे के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा। फौजी ने माना कि उसके तार आईएसआई से जुड़े हैं और वह सेना की गुप्त सूचनाएं फोन पर देता था। पुलिस ने मोबाइल और सिम भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने माना कि फिरोजपुर में उनके असलहा डिपू में कितना असलहा है, फौज की नफरी कितनी है आदि सूचनाएं वह दे चुका था। जासूसी के एवज में उसे पैसे हवाला से मिलते थे। फौजी ने बताया, करीब दो साल पहले की बात है। उसके भतीजे को पाकिस्तान से कॉल आई थी कि लॉटरी निकली है। इसके बाद उसके मोबाइल पर पाकिस्तान से कॉल आने लगी। वह डेढ़ साल से जासूसी कर रहा था।