पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरार बहू और उसके भाई की तलाश में रेड

फरार बहू और उसके भाई की तलाश में रेड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलहाउस के न्यू करतार नगर में अश्विनी खन्‍ना सुसाइड केस में पुलिस बहू कनिका और उसके भाई मनीष अरोड़ा को पकड़ नहीं पाई। ख‍न्ना की लाश को पोस्टमार्टम के बाद उसकी फैमिली के हवाले कर दिया गया।

एसीपी रविंदर पाल सिंह का कहना है कि पुलिस सेंट्रल टाउन की गली नंबर 11 में रहते मनीष अरोड़ा और उसकी बहन कनिका की तलाश कर रही है। आरोपी रात से ही फरार हैं। उनके मोबाइल बंद रहे हंै। एसीपी का दावा था कि पुलिस जल्द उन्हें पकड़ लेगी।

न्यू करतार नगर के रहने वाले अश्विनी खन्‍ना ने मंगलवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी थी। खन्ना ने सुसाइड नोट में बहू कनिका और उसके भाई मनीष को जिम्मेदार ठहराया था। मनीष मंडी फैंटन गंज के सिगरेट और तंबाकू व्यापारी बृज मोहन अरोड़ा का बेटा है। कनिका ने 31 जनवरी को ससुर के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज करवाया था। ससुर ने सुसाइड नोट में लिखा था कि झूठा केस दर्ज करवाया था। इस लिए 13 रातें वह सो सका और इसलिए जान दे रहा है। उसने यह कदम उठाने के िलए अपने परिवार और मासियों से भी माफी मांगी थी।

अश्विनी खन्ना सुसाइड केस