पिता का आरोप - बेटी को लगाया गलत इंजेक्शन
सिविलअस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में बने स्वाइन फ्लू वार्ड में संदिग्ध मरीज आंगनवाड़ी वर्कर की मौत हो गई, जिसके बाद घरवालों और बाकी मरीजों ने खूब हंगामा किया। उन्होंने डाक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। डाक्टर का कहना है कि - मरीज के फेफड़े छोटे होने के कारण सांस की परेशानी थी। इसलिए मौत हुई। इससे पहले सिविल अस्पताल में तीन दिन से दाखिल स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज किशनपुरा की रहने वाली गीता (38) की भी मौत हो गई।
लोहियां खास के जलालपुर के प्यारा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बलविंदर कौर (30) की डेढ़ साल पहले लोहियां के राज कुमार से शादी हुई थी। राज कुमार दुबई में है। फरीदकोट के खेतीबाड़ी विभाग से रिटायर्ड प्यारा सिंह ने कहा कि उसके बेटे जगजीत सिंह की 9 फरवरी को शादी थी। तभी से बलविंदर कौर को बुखार था। मंगलवार सुबह उसे लोहियां के सिविल अस्पताल 10 बजे दाखिल करवाया गया। वहां से रैफर होने के बाद एक बजे बलविंदर को जालंधर सिविल भर्ती करवाया गया। बलविंदर कौर को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज होने के कारण स्वाइन फ्लू वार्ड में रखा गया था। प्यारा सिंह का आरोप है कि उसकी बेटी बुधवार को पहले से ठीक थी। शाम के समय उसने किन्नू खाया। बलविंदर की इंजेक्शन लगाते ही मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि डाक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया है।
सिविलमें हंगामा पेज 2
मरीज के फेफड़े छोटे थे : डाक्टर बावा
डाक्टरकेएस बावा का कहना है कि मरीज जब उनके पास आया, तो उसकी हालत नाजुक थी। मरीज की रीढ़ की हड्डी में जन्म से प्राब्लम थी। जिसके कारण उसके फेफड़े छोटे थे। मरीज को सांस की परेशानी आने के कारण उसकी मौत हो गई।
विलाप करते मृतक के परिजन।
किशनपुरा की गीता तीन दिन से थी दाखिल
स्वाइन फ्लू संदिग्ध दो मरीजों की मौत
जालंधर | सिविलअस्पताल में तीन दिन से दाखिल स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज किशनपुरा की रहने वाली गीता (38) की भी बुधवार को मौत हो गई। उनके परिवार वालों की जांच के लिए टीमें भेजी गई लेकिन परिवार के किसी व्यक्ति में कोई लक्ष्ण नहीं पाए गए हैं। 9 फरवरी को गीता के टेस्ट का सेंपल भेजा गया था लेकिन अभी इसकी रिपोर्ट तक नहीं आई है। बुधवार को ही अंकुर अस्पताल में दो महीने की बच्ची पूजा को दाखिल कराया गया है। उसमें अभी लक्ष्ण की पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह जालंधर के गांव पासला के रहने वाले मक्खन सिंह को मोहाली अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वाइन फ्लू से अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से तीन को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई है और तीन संदिग्ध मरीज हैं।