- Hindi News
- दुकानदार बोले, मुलाजिम आते हैं तो मांगते हैं पैसे
दुकानदार बोले, मुलाजिम आते हैं तो मांगते हैं पैसे
ज्योतिचौक स्थित सुदामा मार्केट में एक साल से िनगम मुलाजिम कूड़ा नहीं उठा रहे। दुकानदारों का आरोप है कि इससे पहले अगर मुलाजिम यहां से कूड़ा उठाने आते थे तो पैसे मांगते थे। कई बार दुकानदारों ने पैसे देकर खुद कूड़ा उठवाया। अब करीब एक साल से वे कूड़ा नहीं उठाए जाने से परेशान हंै। फ्रूट्स विक्रेता नीतिश मनचंदा कहते हैं - बदबू के कारण कोई मार्केट में घुसना पसंद नहीं करता। टिंकू लॉटरी शॉप के सरबजीत, फ्रूट विक्रेता राजिंदर कुमार, दुकानदार कुलदीप कुमार, यश पहाड़िया, मोनू, भाना, इंद्रजीत, टिंका, रमन ने कहा कि गंदगी के कारण हमारी दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
हेल्थ अफसर डॉ. वीरेंद्र कालिया ने कहा कि मैं कुछ दिनों से बाहर था, मैं एक-दो दिन में वहां विजिट करूंगा और समस्या का हल निकालेंगे। बाकी जहां तक रही अधिकारियों के सफाई के बदले में पैसे लेने की बात तो ये झूठ है।
मेयर का पुतला फूंकने पर भी नहीं हुआ एक्शन
मंगलवारको परेशान दुकानदारों ने मेयर का पुतला फूंका था। अफसरों ने आश्वासन दिया था कि जल्दी ही कूड़ा हटा दिया जाएगा, लेकिन बुधवार को भी कूड़ा नहीं उठाया गया।
प्रदर्शन के बाद भी नहीं उठा सुदामा मार्केट से कूड़ा