- Hindi News
- डिप्स के चेयरमैन की माता सतवंत कौर का निधन, संस्कार आज
डिप्स के चेयरमैन की माता सतवंत कौर का निधन, संस्कार आज
जालंधर| डिप्सग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन गुरबचन सिंह की माता सतवंत कौर (95) का बुधवार को निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार चल रही थी। माता सतवंत कौर घरेलू थीं और उनके तीन बेटे हैं। गुरबचन सिंह के अलावा उनका एक बेटा स्टेट पब्लिक स्कूल के ओनर डॉ. नरोत्म सिंह और तीसरा बेटा कुलविंदर सिंह आयात-निर्यात के कारोबारी हैं। उनके पोते तरविंदर सिंह राजू ने बताया कि माता का संस्कार वीरवार सुबह 12 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा।