पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दकोहा की गलियों में फैला सीवरेज का पानी, लोगों ने जताई बीमारी की आशंका

दकोहा की गलियों में फैला सीवरेज का पानी, लोगों ने जताई बीमारी की आशंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर कैंट | वार्ड-11के अंतर्गत आते क्षेत्र दकोहा की गलियों में सीवरेज के फैले गंदे पानी से इलाकावासियों में भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। दकोहा के जसवंत सिंह, विकास कुमार, गुरदीप सिंह, किशोरी लाल, शाम लाल, मलकीत सिंह, दर्शना रानी ने बताया कि उनकी गलियों में करीब एक महीने से गंदा पानी फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बारे में निगम प्रशासन सहित पार्षद को भी कई बार कहा गया, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए। यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अगर बरसात हो जाए तो पानी घरों में घुस आता है। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा हर समय रहता है। लोगों ने बताया कि जब शिकायत दी जाती है तो दूसरे दिन दो-तीन आदमी आते हैं और यह कह कर चले जाते हैं कि मशीन लेकर आते हैं। फिर कभी दिखाई नहीं देते।

बोले- कई बार शिकायत के बाद भी निगम ठीक नहीं करवा पा रहा