पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम ने साफ करवाया सीवरेज, घंटे बाद फिर भरा

निगम ने साफ करवाया सीवरेज, घंटे बाद फिर भरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बशीरपुरासे सटी झांसी कालोनी में चल रही सीवरेज की समस्या बुधवार को भी जारी रही। कालोनी के लोगों ने मंगलवार को निगम दफ्तर में धरना दिया था। इसके चलते बुधवार को निगम टीम कालोनी पहुंची और सीवरेज साफ करवाए। टीम के लौटने के एक घंटे बाद फिर से सीवरेज जाम हो गए और पानी लोगों के घरों में गया। इसी परेशानी के चलते लोगों ने दूसरे दिन भी नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि निगम टेंपरेरी काम करके लौट गई और समस्या बरकरार है।

कालोनी के रहने वाले सुरेश कुमार, अरविंद सिंह, मोहन प्यारा, जोगिंदर पाल, कांशी राम, कस्तूरी लाल, बिमला, मीना, नीलम अन्यों ने बताया कि वैसे कालोनी का नाम रॉयल एन्क्लेव है। इस कालोनी में ज्यादातर झांसी से आए लोग रहते हैं, जिससे ये झांसी कालोनी के नाम से जानी जाती है। कालोनी में पहले सीवरेज नहीं था। निगम ने सीवरेज पाइपें डलवा दी। 75 प्रतिशत काम हो चुका है और 25 प्रतिशत रह गया है, यानी सीवरेज का कनेक्शन होना बाकी है। उस वजह से सीवरेज का पानी प्लाट में डालना पड़ता है। प्लाट को एक हफ्ते बाद साफ करवाना पड़ता है। इसके लिए लोग खुद पैसे खर्चते हैं। जब प्लाट साफ नहीं होता तो लोगों के घरों में पानी भर जाता है। निगम को कई बार कहा जा चुका है, मगर कोई सुनने वाला नहीं है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या को खत्म किया जाए।

नगर निगम की तरफ से टेंपरेरी काम करने का विरोध करते झांसी कालोनी के लोग। लोगों के घरों में भरे गंदे पानी का साफ करती महिला। -भास्कर

जैमल नगर में पानी आता नहीं, आता है तो गंदा

लम्मापिंड के जैमल नगर में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने बुधवार को इलाके में प्रदर्शन किया। वहां पानी की दो समस्याएं हैं। पहला ये कि पानी आता नहीं है और जब आता है तो गंदा आता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर समस्या हल नहीं हुई तो निगम दफ्तर घेरेंगे। इलाके के रहने वाले सुरजीत सिंह, राजेश कुमार, अजीत सिंह, कमल अन्यों ने बताया कि तीन दिन से इलाके में अचानक पानी आना बंद हो गया। इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दूसरे मोहल्लों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। टंकियां खाली पड़ी हैं, कुछ लोग तो नहाए भी नहीं। बीच-बीच में पानी आता है तो गंदा। इससे इलाके के सात लोग बीमार पड़ गए हैं। निगम इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं पार्षद पति निर्मल सिंह का कहना है कि अर्जुन नगर का ट्यूबवेल लंबे समय से बंद पड़ा है, जिस वजह से ये दिक्कत रही है। पानी आता नहीं है और जब आता है तो गंदा। कई बार निगम अधिकारियों को कहा, मगर कोई सुनता ही नहीं है।