- Hindi News
- दिल्ली में ‘आप’ की सरकार काम करके दिखाएगी : पासला
दिल्ली में ‘आप’ की सरकार काम करके दिखाएगी : पासला
जालंधर | कम्यूनिस्टपार्टी मार्क्सवादी पंजाब के सेक्रेटरी मंगत राम पासला ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत ने बता दिया कि अब भाजपा के झूठे वादों का लोगों पर कोई असर नहीं होगा। मोदी सरकार ने हमेशा संघ परिवार और कारपोरेट घरानों के साथ मिलकर लोगों में नफरत फैलाने की राजनीति की है, लेकिन लोगों ने अपनी एकता से उन्हें करारा जवाब दिया। लोगों की मूल समस्याओं का हल मोदी मॉडल को रद्द करके ही किया जा सकता है।
दिल्ली के लोगों ने आर्थिक विकास की आस से भाजपा और कांग्रेस को नकार कर आप को चुना। मेरी राय में लोगों की बिजली, पानी, सेहत और शिक्षा की समस्या को हल करना चाहिए। आप अपने वादों को पूरे करेगी और लेफ्ट पार्टियों के साथ एकजुटता कायम करेगी। पंजाब में भी लेफ्ट पार्टियों को अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकजुट खड़े होना चाहिए।