- Hindi News
- आॅटो डीलर नहीं दे सकते आॅनलाइन फेंसी नंबर
आॅटो डीलर नहीं दे सकते आॅनलाइन फेंसी नंबर
जालंधर| जिलाट्रांसपोर्ट विभाग ने फेंसी नंबरों की लिस्ट punjabtransport.org पर डाल दी है। डीटीओ आॅफिस में पांच हजार रुपए फीस देकर नंबर लिए जा सकते हैं। आॅनलाइन आॅक्शन भी शुरू हो गई है। डीटीओ आरपी सिंह ने कहा कि डीलर पहली स्टेज पर साधारण नंबर ही अलॉट करेंगे। उन्हें नाॅन ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के ही आॅनलाइन नंबर जारी करने का अधिकार है। फेंसी नंबर डीटीओ दफ्तर ही जारी करेगा।