पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्ते के काटने से छोटी बहन की मौत, बड़ी ने सदमे मंे दम तोड़ा

कुत्ते के काटने से छोटी बहन की मौत, बड़ी ने सदमे मंे दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुत्तेके काटने सेछोटी बहन की मौत का जैसे ही बड़ी बहन को पता चला तो सदमे से बड़ी बहन की भी मौत हो गई। छोटी बहन का इलाज करने से जालंधर सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने मना कर दिया था, उसके बाद उसके परिजन उसको अमृतसर ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।

बस्ती शेख की रहने वाली सुनीता (38) को 23 अगस्त को घर के बाहर आवारा कुत्ते ने काट लिया था। गरीब होने के कारण सुनीता इलाज नहीं करवा पाई, जिसके बाद दिन-ब-दिन उसकी हालत बिगड़ती गई। 12 सितंबर को सुनीता का पति लवली उसे जालंधर सिविल अस्पताल लेकर आया, जहां पर डाक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया।

वहां से सुनीता के परिवार वाले उसे अमृतसर के गुरुनानक अस्पताल ले गए। वहां पर भी सुनीता का इलाज नहीं हुआ। उसी दिन शाम 7 बजे के करीब सुनीता के परिवार वाले उसे घर वापस ला रहे थे, तो रास्ते में सुनीता ने दम तोड़ दिया। सुनीता के परिवार वालों ने मुशिकलों से पैसे इकट्ठे कर उसका संस्कार किया।

जब सुनीता की मौत के बारे में उसकी बड़ी बहन निर्मला जिसके पति देस राज की 15 साल पहले मृत्यु हो चुकी है, को घटना के बारे में पता लगा, तो वह सदमा सह नहीं पाई और शनिवार को उसकी भी मौत हो गई। सुनीता का पति लवली बाबा पंक्चर लगाने का काम करता है, और उसके तीन बच्चे हैं। निर्मला की चार बेटियां है, जिनमें दो की शादी हो चुकी है।

} छोटी बहन को सिविल अस्पताल में इलाज नहीं मिला तो अमृतसर लेकर गए, वापस आते रास्ते में हुई थी मौत