- Hindi News
- भगवान वाल्मीिक चौक को बेहतर बनाने की मांग
भगवान वाल्मीिक चौक को बेहतर बनाने की मांग
जालंधर|भगवान वाल्मीकिके प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा सात अक्टूबर को निकाली जाएगी। इसी संबंध भगवान वाल्मीकि शक्ति नौजवान सभा मोहल्ला ऋषि नगर की बैठक में फैसला किया गया िक मेयर सुनील ज्योति से भगवान वाल्मीकि चौक और लवकुश चौक को खास तौर से बनवाए जाने और उनकी साफ-सफाई करवाने की मांग की जाएगी। चौक खस्ताहाल हो चुका है, मगर इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान प्रधान अजय खोसला, उपप्रधान संजीव विक्की, चेयरमैन शम्मी लूथर, सचिव साबी मट्टू, कैशियर डिंपल गिल, महासचिव पंकज बत्तरा, सागर सहोता, सोनी सहोता, सन्नी घई, हैप्पी घई, सन्नी खोसला, मनीष गिल मौजूद थे।