- Hindi News
- सेंट सोल्जर में वर्ल्ड हार्ट डे सेलिब्रेशन
सेंट सोल्जर में वर्ल्ड हार्ट-डे सेलिब्रेशन
जालंधर|सेंट सोल्जरनर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में हार्ट हेल्दी इन्वायरमेंटल थीम पर वर्ल्ड हार्ट डे मनाया गया। जीएनएम स्टूडेंट्स सपना, मैरी, प्रिंस, अमरदीप, सोनिया, ज्योति, हरसिमरन, सोनमप्रीत, हरप्रीत, रोकालिन ने थीम पर आधारित अपने संदेश ईट हेल्दी, डेली एक्सरसाइज, मैनेज ब्लड प्रैशर, स्टॉप स्मोकिंग, गैट एक्टिव, स्पोर्ट्स, लूका वेट जैसे नारों के साथ दिल की संभाल करने और दिल को रोग मुक्त बनाने को कहा। स्टूडेंट्स ने जमीन पर वर्ल्ड हार्ट डे पर बेस्ड ह्यूमन चेन भी बनाई। प्रिंसिपल नीरज सेठी ने कहा कि अगर हम अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल करके टेंशन फ्री जीवन बिताएं, कसरत करें, अच्छी डाइट लें तो 70 प्रतिशत तक दिल की बीमारियों का खतरा टल सकता है।