- Hindi News
- भाई गोबिंद सिंह पसरीचा क्रिकेट टूर्नामेंट एमजीएन में कल से
भाई गोबिंद सिंह पसरीचा क्रिकेट टूर्नामेंट एमजीएन में कल से
एमजीएनकी ओर से हर साल करवाए जाते भाई गोबिंद सिंह पसरीचा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इस साल एक से चार अक्टूबर को होगा। संबंधित मीटिंग में एमजीएन ग्रुप के जनरल सैक्रेटरी जरनैल सिंह पसरीचा ने बताया कि ग्राउंड तैयार है। एक से 4 अक्टूबर को होने जा रहा क्रिकेट टूर्नामेंट के चीफ गेस्ट विधान सभा के अध्यक्ष चरनजीत सिंह अटवाल होंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश और पंजाब की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। अंडर 19 होने जा रहा यह टूर्नामेंट 1990 में शुरू किया गया था। मीटिंग में एकेडेमिक डायरेक्टर सतवंत गाखल, प्रिंसिपल बरिन्द्र बडवाल. मैनेजर रमनीक सिंह और कोच संजीव विशिष्ट मौजूद थे।
विधानसभा अध्यक्ष चरनजीत अटवाल करेंगे उद्घाटन