- Hindi News
- सीटी और गाबा की दो दिवसीय एग्जीबिशन कल से
सीटी और गाबा की दो दिवसीय एग्जीबिशन कल से
जालंधर | सीटीइंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग और गाबा ऑर्गेनाइजर्स की ओर से दो दिवसीय एग्जीबिशन फैब वर्ल्ड होटल रमाडा में होगी। विजिटर्स के लिए सुबह 10 से रात 9 बजे का टाइम रखा गया है। इसमें इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के साथ-साथ नॉर्थ इंडिया के डिजाइनर हिस्सा लेंगे। बुधवार प्रदर्शनी की शुरुआत चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी और को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी करेंगी। गाबा ऑर्गनाइजर्स के गौरव गाबा ने कहा कि एग्जीबिशन नवरात्र और करवाचौथ पर आधारित होगी। दिल्ली, गाजियाबाद, अमृतसर और राजस्थान से डिजाइनर्स के 500 स्टाल लगाए जाएंगे। इससे लोगों को नए ट्रेंड और फैशन की जानकारी मिलेगी।