- Hindi News
- प्राइमरी खेल मुकाबलों में मिट्ठापुर ओवरआल विनर
प्राइमरी खेल मुकाबलों में मिट्ठापुर ओवरआल विनर
लायलपुरखालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर रोड में हुई 36वीं ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय एलिमेंटरी खेल में मिट्ठापुर सेंटर ओवरआल विजेता रहा।
सेंटर की लड़कियों लड़कों के वर्ग ने पहला स्थान हासिल किया। ये मुकाबले सरकारी प्राइमरी सेंटर स्कूल माॅडल हाउस ब्लाक ईस्ट-2 की ओर से करवाए गए। मुकाबलों में दूसरा स्थान लोहारा प्रतापपुरी और माडल हाउस सेंटर ने तीसरे स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में प्रतापपुरा के रवि कुमार ने पहला, मिट्ठापुर के राहुल ने दूसरा, प्रतापपुरा के अमित ने तीसरा, 200 मीटर रेस में परमानंद मिट्ठापुर ने पहला, सुरजीत प्रतापपुरा ने दूसरा, निरंजन माॅडल हाउस ने तीसरा, 400 मीटर परमानंद मिट्ठापुर ने पहला, निरंजन माॅडल हाउस ने दूसरा, दलजीत लोहारा प्रतापपुरा ने तीसरा, रिले रेस में मिट्ठापुर ने पहला, माडल हाउस ने दूसरा, लोहारा प्रतापपुरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी छलांग में प्रतापपुरा का रवि कुमार पहले, मिट्ठापुर का राहुल दूसरे, लोहारा प्रतापपुरा का मनदीप तीसरे, खो-खो में मिट्ठापुर ने पहला, माॅडल हाउस ने दूसरा, लोहारा प्रतापपुरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्लाक प्राइमरी अफसर कुलदीप सिंह ने अध्यक्षता की, जबकि उद्घाटन लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल जसदीप मोहन ने किया। विजेताओं को पुरस्कृत डिप्टी डीईओ प्राइमरी गुरप्रीत कौर ने किया। इस मौके पर ब्लाक खेल इंचार्ज गणेश भगत, यशपाल पंजगोत्रा, राज कुमार, ज्ञानचंद, कुलवंत सिंह, लवलीन कौर, नरिंदर सिंह, महिंदर सिंह, मास्टर राजीव भगत, सतपाल, अरुण कुमार, विजय कुमार, वरिंदर कुमार, हरविंदर सिंह, नवप्रीत बल्ली और मुल्खराज थे।
36वें ब्लॉक स्तरीय एलिमेंटरी खेल मुकाबले खालसा सीसे स्कूल में हुए।