वाल्मीकि समाज 8 को रोष मार्च निकालेगा
जालंधर| धूनासाहिब को लेकर सरकारी फैसले के खिलाफ भगवान वाल्मीकि संस्थाएं आठ अक्टूबर को शोभायात्राएं नहीं, बल्कि रोष मार्च निकालेंगी। यदि कोई संस्था शोभायात्रा निकालती भी है तो विरोध करेंगे। इस दौरान होने वाले नुकसान की जिम्मेदार खुद सरकार होगी। इस फैसले की जानकारी श्री गुरु ज्ञान नाथ शांति सेना पंजाब के प्रधान धर्मेंद्र गिल ने दी। -पेज3