- Hindi News
- पतंग उड़ाते करंट से झुलसे बच्चे ने तोड़ा दम
पतंग उड़ाते करंट से झुलसे बच्चे ने तोड़ा दम
जालंधर| बस्तीशेख के जनक नगर में बिजली की हाइवोल्टेज तारों की चपेट में आए सात साल के बच्चे ने शुक्रवार देर रात को दम तोड़ दिया। चाइनीज डोर से पतंग उड़ाते समय सात साल का अभिजीत पुत्र अवधेश को करंट लग गया था। अभिजीत को पसरीचा अस्पताल दाखिल करवाया गया था।