सुनसान जगह बैंक फिर बना निशाना
स्ट्रांग रूम का ताला काटा, गेट खुला तो भागे चोर
सीसीटीवी थे खराब : चोरोंने एक घंटा गैस कटर से दरवाजा काटने की कोिशश की। बैंक में सीसीटीवी तो लगे थे लेकिन कैमरों की रिकार्डिंग करने वाला डीवीआर खराब था। बैंक प्रबंधन ने इसे ठीक कराने के लिए भेज रखा है। -भास्कर
भास्कर न्यूज | जालंधर
पंजाबग्रामीणबैंक की वरियाणा ब्रांच में शुक्रवार रात गैस कटर गिरोह ने चोरी की कोशिश की। गिरोह ने कटर से बैंक के शटर को लगा एक ताला काटा और अंदर दाखिल हुए। उन्होंने बिना रिकार्डिंग के चल रहे तीन कैमरे तोड़ दिए और फिर स्ट्रांग रूम पर गैस कटर चलाया।
स्ट्रांग रूम का घूमने वाला लॉक उन्होंने काट दिया और गेट काटने की कोशिश की। कई प्रयासों के बाद भी रूम नहीं खुला तो गिरोह लौट गया। वारदात का खुलासा शनिवार सुबह पौने नौ बजे हुआ जब किसी फैक्ट्री वर्कर ने बैंक मैनेजर को फोन किया। कैमरों की रिकार्डिंग करने वाला डीवीऑर कुछ दिन पहले खराब हो गया था, जिसे बैंक ने ठीक करने के लिए दे रखा था।
थाना बस्ती बावा खेल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला उनकी हद में होने कारण थाना मकसूदां पुलिस पहुंची।
शटरका एक ताला काटा, शीशे वाला दरवाजा तोड़ अंदर घुसे : ब्रांचमैनेजर राम आसरा सिद्धू ने बताया कि उन्होंने 1 सितंबर को ही चार्ज संभाला था। शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे बैंक बंद करवाकर गए थे। सुबह 08:45 पर किसी फैक्ट्री वर्कर ने ताला कटे होने की सूचना दी। वह मौके पर आए तो शटर नीचे था। अंदर गए तो हालात देखकर दंग रह गए। बैंक के शटर पर एक ही ताला था, जिसे गिरोह ने गैस कटर से काटा। उसके बाद एल्युमीनियम का गेट था। लुटेरे गेट खोलने की बजाए शीशा तोड़कर अंदर घुसे। तीनों कैमरे तोड़े और सारे दराज खोले। वह पीछे किचन और बाररूम की तरफ भी गए। बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है।
बाकीफोटो पेज 3 पर
जालंधर| करीबअढ़ाई साल पहले पंजाब एंड सिंध बैंक की रेरू शाखा में गिरोह ने लॉकर रूम से बड़ी मात्रा में सोना और कैश चोरी कर लिया था। आज तक वह चोरी ट्रेस नहीं हुई। वह बैंक सुनसान जगह में था। अब गिरोह ने वरियाणा में बैंक को निशाना बनाया। यहां भी रात को सुनसान हो जाती है और कोई गुजरता तक नहीं है। इसी के चलते यहां वारदात की गई। बैंक की ब्रांच 31 मार्च, 2012 को वरियाणा में खोली गई थी। यहां सिक्योरिटी गार्ड तो होता है, लेकिन बैंक बंद होते ह