- Hindi News
- एनआरआई की मां ने बाली छीनने आए लुटेरे का हाथ मरोड़ा पेज 8
एनआरआई की मां ने बाली छीनने आए लुटेरे का हाथ मरोड़ा पेज 8
कार सवार ने जख्मी अस्पताल पहुंचाए
दोनोंबाइक गिरते ही जसपिंदर ने लुटेरों से भिड़ गए। क्योंकि जसपिंदर भी जख्मी हो चुका था, इस कारण वह लुटेरों का सामना नहीं कर पा रहे थे। लुटेरों ने बाइक उठा भागना चाहा। यह वाक्या रोड से गुजर रहे कार चालक ने देख लिया। उसने अपनी कार लुटेरों की बाइक में दे मारी। लुटेरे गिर गए। लेकिन जब तक कार सवार उनतक पहुंचता दोनों प्लेटिना बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बाद कार चालक तीनों को अस्पताल लेकर आया।
स्नेचरों ने बच्ची की टांग और बाजू तोड़ी
कोमलप्रीत की टांग से एक जगह और बाजू की हड्डी दो जगह से टूटी है। बच्ची के पिता जसपिन्दर सिंह के नाक और टांग पर गहरी चोट लगी है। -भास्कर
भास्कर न्यूज | जालंधर/लांबड़ा
पतिऔरढाई साल की बच्ची के साथ मायके रही महिला का बाइक सवार युवकों ने पर्स छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर स्नेचरों ने दंपति की बाइक को टक्कर मार गिरा दिया। जिससे चार साल की बच्ची की दाई बाजू और टांग फ्रेक्चर हो गई, पति-प|ी के मामूली चोटें आई हैं।
टक्कर के बाद स्नेचरों ने भागने का प्रयास भी किया लेकिन वाकया देख चुके एक कार चालक ने स्नेचरों की बाइक में अपनी कार घुसा दी। स्नेचर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। कार चालक घायलों को लेकर खांबरा के सतनाम अस्पताल पहुंचा।
नानकेघर रही थी काेमलप्रीत : नूरमहलके गांव कोट बादल खां में खेतीबाड़ी करते जसपिंदर सिंह (42) ने बताया वह प|ी चरणजीत कौर (40) और बेटी कोमलप्रीत कौर के साथ बाइक पर उसके टावर एन्क्लेव नानके घर रहे थे। अकाल अकादमी में केजी वन में पढ़ती बेटी टंकी पर बैठी थी। सुबह साढ़े नौ बजे लांबड़ा के सिंघा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने प|ी का पर्स छीनने का प्रयास किया। प|ी ने पर्स की तनी नहीं छोड़ी। तो स्नेचरों ने उनकी बाइक में अपनी बाइक घुसा दी। दोनों गिर गए।
लुटेरेतक पहुंचेगी पुलिस : थानालांबड़ा प्रभारी बिक्रम सिंह ने कहा कि लुटेरों द्वारा छोड़ी गई बाइक पर टैम्परेरी नंबर है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण डीटीओ दफ्तर से िरकॉर्ड नहीं निकलवाया जा सका। अब सोमवार को रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। ताकि लुटेरों तक पहुंच हो।