पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महीने से ठेकेदार ने खोद कर छोड़ दी रैनक बाजार, शेखां बाजार की सड़क

महीने से ठेकेदार ने खोद कर छोड़ दी रैनक बाजार, शेखां बाजार की सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6 इंच मोटी बनेगी सड़क : गंभीर

^ठेकेदारविकास गंभीर का कहना है कि सड़क का ठेका 45 लाख रुपए में हुआ है। सड़क सीमेंट से बनाई जानी है और छह इंच मोटी बनेगी। सोमवार से काम शुरू कर दिया जाएगा।

आज ही लगवा दिए जाएंगे सीवरेज ढक्कन: छत्तवाल

^नगरनिगम के कमिश्नर एमएस छत्तवाल ने कहा कि सीवरेज के ढक्कन रविवार को ही रखवा दिए जाएंगे। मैं इसके लिए सहायक कमिश्नर को जिम्मेदारी देता हूं।

सोमवार को सड़क बनाने का काम शुरू होगा : ओबराय

^सोमवार को सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। सीवरेज के 6 ढक्कन कोई नशेड़ी चोरी कर ले गया है। इनको रखवाने के लिए कहा जाएगा।

भास्कर न्यूज|जालंधर

रैनकबाजार और शेखां बाजार में महीने से ठेकेदार ने सड़क खोद रखी है। लेकिन काम शुरू ही नहीं हो पा रहा है। इस तरफ तो नगर निगम का ध्यान हैं और ही डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराय ही कोई संज्ञान ले रही हैं। जबकि यह वार्ड उनका है। शहर के सबसे व्यस्त बाजार की इस सड़क पर ग्राहकों का चलना मुश्किल हो गया है। दुकानदार अलग से परेशान हैं। नशेड़ी सड़क के छह मेनहोल के ढक्कन भी चुरा कर ले गए हैं। हादसे का खतरा अलग से बना है।

सड़क का 27 लाख और 18.50 लाख रुपए का टेंडर हुआ है। दो चरणों में इस सड़क को बनाया जाना है। लेकिन ठेकेदार विकास गंभीर इसे बनवा नहीं रहा।

रैनक बाजार के दुकानदार जतिंद्र कुमार ने कहा कि टूटी सड़क के कारण पिछले एक महीने से दुकानदारों को ग्राहक के आने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। दुकानदार अमित कुमार ने कहा कि थोड़ी देर की बरसात हो जाने पर दो से तीन घंटे तक पानी खड़ा रहता है। बरसाती गटर भी बनाए जाएं। रैनक बाजार एसोसिएशन के महासचिव दमनजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम कि लापरवाही का खमियाजा दुकानदारों राहगीरों को उठाना पड़ रहा है।