- Hindi News
- जेपी नगर पार्क की हाई मास्ट लाइट 7 माह से बंद
जेपी नगर पार्क की हाई मास्ट लाइट 7 माह से बंद
जेपी नगर पार्क में लगी लाइट।
भास्कर न्यूज | जालंधर
जेपीनगरअपना पार्क (नार्थ) में 25 फरवरी 2014 को हाई मास्ट लाइट का उदघाटन तो हो गया। लेकिन अभी तक लाइट के शुरू होने के चलते शाम को पार्क अंधेरे में डूबा रहता है। जिसके चलते पार्क के आसपास कालोनियों में रहने वाले लोग शाम को पार्क में सैर नहीं कर पाते हैं।
जेपी नगर पार्क (नार्थ) डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट केपीएस सहगल रेलवे से बतौर गार्ड रिटायर हुए है। उन्होंने बताया कि उनके अपना पार्क में हाई मास्ट लाइट लगाने के प्रोजेक्ट था। जिसके चलते पोल भी लगा दिया गया। 25 फरवरी को मेयर सुनील ज्योति ने लाइट का उदघाटन भी कर दिया। उस समय टेंपरेरी तौर पर लाइटों को जगा उदघाटन किया गया। उनको कहा गया कि मीटर लगने के बाद ही पक्के तौर पर लाइट जलेगी। सात महीने बीत जाने के बाद भी लाइटों को तो शुरू किया गया और ही मीटर लगाया गया। उन्होंने बताया कि लाइट ने जलने के चलते सूर्य अस्त होने के बाद पार्क में पूरी तरह से अंधेरा हो जाता है और वह पार्क में सैर नहीं कर पाते है।
नगर निगम के कमिश्नर एमएस छतवाल का कहना है कि वो सहायक कमिश्नर लखविंदर सिंह को कहकर लाइट को शुरू करवा देंगे।