पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्नेह अरोड़ा समेत 5 पर रेप हत्या के प्रयास का पर्चा दर्ज

स्नेह अरोड़ा समेत 5 पर रेप हत्या के प्रयास का पर्चा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर|भाई दित्तसिंह नगर में मारपीट करने वाले स्नेह अरोड़ा और उसके चार साथियों पर थाना तीन पुलिस पर बलात्कार, बलात्कार की कोशिश, हत्या का प्रयास और चेन स्नेचिंग की धाराएं लगाकर केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को निगम ने स्नेह अरोड़ा की दुकान में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की थी। उसने आरोप लगाया कि कार्रवाई की शिकायत मैंने की है। जब टीमें चली गई तो स्नेह ने अपने साथियों के साथ घर आकर हमला किया।

चुन्नी से गला घोंटकर मारने की कोशिश की। कपड़े फाड़े और गलत काम की नियत से हमला दिया। गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ली। पुलिस ने इन स्नेह पांच साथियों पर पर्चा दर्ज कर लिया है।