- Hindi News
- पावर कॉम शहर में लगाएगा 5 नई कैश कलेक्शन मशीनें
पावर कॉम शहर में लगाएगा 5 नई कैश कलेक्शन मशीनें
पंजाबपॉवर कॉमबिल कलेक्शन के लिए 5 नई कैश कलेक्शन मशीनें लगाने जा रहा है। सेंट्रल सिटी और नकोदर रोड के बिजली दफ्तरों में ये मशीनें लगेंगी। जालंधर सर्किल के प्रभारी गोपाल शर्मा बताते हैं कि इससे बिल भरने की कैपेसिटी में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल योजना प्राथमिक स्टेज पर है।
जालंधर सिटी में ढाई लाख बिजली कनेक्शन हैं जबकि बिल भरने को केवल 8 दफ्तर हैं। यहां लंबी कतारें लगती हैं। पावर कॉम एटीएम, कैश कलेक्शन मशीनों के जरिए चाहता है कि कैश काउंटर में लोगों को जाना ही पड़े। कैश कलेक्शन मशीनों पर चौबीस घंटे बिजली बिल जमा कराया जाता है। आउटसोर्स करके ये मशीनेंं लगाई गई हैं। बैंकों के एटीएम में बिल भरने की योजना का 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। 5 नई कैश कलेक्शन मशीनों की योजना अभी प्रस्ताव बनाने के लैवल पर है।