पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीआई और नासा न्यूरो केयर ने मनाया सड़क सुरक्षा दिवस

जेसीआई और नासा न्यूरो केयर ने मनाया सड़क सुरक्षा दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला रोड की निगम ने नहीं सुनी तो खुद भरे गड्‌ढे

जेसीआई कलब के सदस्य जोशी अस्पताल के पास सड़कों पर गड्‌ढे भरते हुए।

भास्कर न्यूज | जालंधर

जेसीआईजालंधरीसिटी और नासा न्यूरो केयर एंड ट्रामा सेंटर की तरफ से संयुक्त रूप में सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया। यह दिवस सड़कों पर गड्ढों की वजह से हो रहे जानलेवा हादसों में परिवार के परिवार तबाह होने की वजह से चलाया गया। इसलिए सिटी और सेंटर के सदस्यों ने कपूरथला रोड पर पड़े गड्ढों को भरा। अभियान के दौरान वाहन चालकों को पेंफ्लेट बांट कर भी जागरूक किया गया।

इस अभियान में सेंटर के डॉ. नवीन चितकारा, डॉ. संदीप गोयल, अतुल मदान ने कहा कि हादसों का कारण रास्ते में गड्ढा पाया जाता है। बरसात के दिनों में तो यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि सड़कों पर जलभराव की वजह से गड्ढे नजर ही नहीं आते। क्लब प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि सभी को अपनी खुद की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों की पालना अवश्य करनी चाहिए। यहां लखबीर सिंह, दिपांकर, जगमीत सिंह, सुखजीत सिंह, मोना मदान, पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ, जतिंदर सिंह बब्बू नीलकंठ थे।