पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंट रामामंडी सड़क खस्ताहाल

कैंट-रामामंडी सड़क खस्ताहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामामंडी-कैंट मार्गबोर्ड के अधीन नहीं आता। इसकी जिम्मेदारी एसईएस की है। बोर्ड के अधीन कैंट की अंदरूनी सड़क है, जिसे जल्द बनाया जाएगा। -पुरुषोत्तमलाल, सीईओ

आठ महीने पहले सड़क बनाने के लिए पास हुए थे 80 लाख

आठमहीने पहले हुई बोर्ड की बैठक अध्यक्ष आईजेएस चौहान ने कहा था कि स्टेशन रोड बनाने के लिए संबंधित विभाग ने 80 लाख रुपया पास कर दिया है। लेकिन तब से सड़क नहीं बनी। सड़क बनवाने के लिए एक साल पहले लोगों ने धरना भी दिया था। मामले बाबत पूर्व सीईओ विभा शर्मा और मौजूदा सीईओ पुरुषोत्तम लाल भी सड़क एसईएस के अधीन आती है, हम कुछ नहीं कर करते, बोल चुके हैं।

भास्कर न्यूज | जालंधर कैंट

कैंटसेरामामंडी जाने वाली स्टेशन रोड प्रशासन की नकारगुजारी के चलते जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे है, जिससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। रात के समय लाइट की कमी के चलते वाहन चालक गड्ढों से बचने के चक्कर में आपस में टकरा जाते हैं। हालात इतने जर्जर हैं कि पुरानी सड़क बाहर निकल आई है। इसी तरह हाल कैंट के अंदर की सड़कों को भी बुरा हाल है। हरदयाल रोड, फगवाड़ा रोड, गंगा रोड पर लोगों ने खुद ही मिट्टी पत्थर डाल रखे हैं। भयावह स्थिति हरदयाल रोड पर हैं जहां पानी कनेक्शन के लिए की गई रोड कटिंग खतरनाक बनी हुई है।

रामामंडी की ओर से कैंट के एंट्रेंस गेट से ही सड़क टूटी हुई है। जरा-सी बारिश के बाद गड्‌ढों में पानी भर जाता है।

-भास्कर