‘ईह महाभारत दा...’ पर गोष्ठी आज
जालंधर| विरसाविहार में नाटककार आत्मजीत रविवार शाम ‘ईह महाभारत दा युग नहीं’ नाटक का पाठ करेंगे। एक्सप्रेस सोशल सर्विसेज, साहित कला और सभ्याचारक मंच की ओर से कराए जाने वाले कार्यक्रम का विषय देश में बढ़ रहे रेप केस हैं। गुरिंदर भट्टी ने बताया - शाम 6:30 बजे पाठ होगा। फिर साहित्यकार, नाटककार और निर्देशक इस पर चर्चा करेंगे। विरसा विहार के इंचार्ज चन्नी तकुलिया, मंच प्रधान राजिंदर परदेसी, जनरल सेक्रेटरी कुलविंदर फूल, लेखक कुलदीप बेदी, निर्देशक अंकुर शर्मा, रंगकर्मी और निर्देशक बीपी सिंह यहां मौजूद रहेंगे।