पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईबीटी ने लांच की ऑफलाइन टेस्ट सीडी और मैग्जीन

आईबीटी ने लांच की ऑफलाइन टेस्ट सीडी और मैग्जीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | बसस्टैंड के पास स्थित आईबीटी ने शनिवार को एक स्थानीय होटल में कार्यक्रम के तहत ऑफलाइन सीडी और कंपीटिशन मैग्जीन को लांच किया। चेयरमैन महावीर सिंह ने बताया कि आईबीटी के पूरे देश में 27 संस्थान हैं, जिससे हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट बैकिंग सेवा में सफल होते हैं। इस सीडी के माध्यम से स्टूडेंट ऑफलाइन तरीके से बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि मैग्जीन के माध्यम से स्टूडेंट बैकिंग परीक्षा से जुड़े हुए प्रश्नपत्र को साल्व कर सकते है। इससे उनकी तैयारी में उन्हें मदद मिलेगी। इस मौके पर सीईओ प्रदीप सिंह, एमडी साक्षी शर्मा, किरन, गगन वैद्य समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।