पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अन एडिड स्कूल स्टाफ यूनियन की जिला इकाई ने निकाली रैली

अन एडिड स्कूल स्टाफ यूनियन की जिला इकाई ने निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | अनएडिड स्टाफ स्कूल्स यूनियन पंजाब की जिला इकाई ने देश भगत यादगार हाल में मीटिंग कर जीपीओ चौक तक रोष रैली निकाली। हाथों में बैनर तख्तियां लेकर हर कोई सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहा था। सदस्यों का कहना था कि सरकार जानबूझ कर उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें उलझा रही है। यही नहीं अध्यापकों की लंबे समय से मांग चल रही है और कम वेतन पर स्कूलों में जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। सरकार पहल के आधार पर उनकी मांगों को पूरा कर अध्यापकों को 95 फीसदी ग्रांट के अधीन लाए। यहां अनिल शर्मा, विकास, मनजीत, इकबाल कौर, मिंटू, दीपक दुआ थे।