- Hindi News
- नए वीजा नियमों से प्रवासियों का मोह देश से बना रहेगा: गिल
नए वीजा नियमों से प्रवासियों का मोह देश से बना रहेगा: गिल
जालंधर| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के प्रवासी भारतीयों को आजीवन वीजा देने के ऐलान का एनआरआई सभा पंजाब के प्रधान जसवीर सिंह गिल ने स्वागत किया है।
उन्होंने कहा इससे पंजाबियों के अपने वतन लौटने के रास्ते आसान हो जाएंगे। आतंकवाद के दौरान कई पंजाबी शरण लेने विदेशों में बस गए थे। उन्हें वतन लौटने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पंजाब एनआरआई सभा लंबे समय से वीजा नियमों के सरलीकरण की मांग कर रहे थे। पीआईओ और ओसीआई कार्ड इशू करने के नियम भी सरल किए जाएं। आजीवन वीजा मिलने से पंजाबियों और पूरे एनआरआई समुदाय का वतन से मोह बना रहेगा। इसी तर्ज पर एनआरआई समुदाय की बाकी मांगों पर भी जल्द फैसले लिए जाएं।