पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोटरी क्लब जालंधर ने करवाया इंटर काॅलेज यूथ स्किट कंपीटिशन

रोटरी क्लब जालंधर ने करवाया इंटर काॅलेज यूथ स्किट कंपीटिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | रोटरीक्लब जालंधर की ओर से प्रधान विशाल परुथी, सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह ओबराय की अगुवाई में यूथ मंथ को मनाते हुए अंतर कालेज यूथ स्किट प्रतियोगिता करवाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन एसडी चुघ ने की।

इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न कालेज के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुनील कुमार नीरज कौशिक जेडीएस बेदी आदि जजों द्वारा दिए गए फैसले के अनुसार ओवर आल ट्राफी कन्या महाविद्यालय को दी गई तथा उसे स्व. कविता विनोद चुघ यादगारी ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमन सूद तथा प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर रंजना सूद थे। इस मौके पर एसवी हंस, मोहन सिंह सचदेवा, केसी कालड़ा, अशोक परुथी, चंदन चुघ, एडवोकेट दविन्द्र गुप्ता, केसी गुप्ता, ओएस चंडोक, कृष्ण अरोड़ा, एसएस वालिया, एस के बंसल, के एस सहोता, सुरेन्द्र सिंह, कर्नल रजिन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, एसके गौतम, सतीश मदान, विजय पाल सिंह आदि शामिल थे।