तेरा करके दीदार अज जाणा...
शिवशक्ति मंदिर दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से शिव शक्ति मंदिर बीडीए एन्क्लेव में दशहरा पर्व के संबंध में मां की चौकी की। प्रदीप पुजारी एंड पार्टी, सुदेश धवन और इंद्रजीत राही ने तेरा करके दीदार अज जाणा....बुहे दाति बंद करी..., श्वासां दी माला दे नाम सिमरा मैं तेरा ना... आदि भेंटें गाईं। धर्मेंद्र प्रभाकर ने रामलीला से श्रवण कुमार के गीत प्रस्तुत किए। आरती के बाद व्रत का लंगर प्रसाद बांटा गया। यहां मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी, मेयर सुनील ज्योति, चीफ आर्गेनाइजर चमन लाल खन्ना, संरक्षक अशोक गुप्ता, नरेश सहगल, पविंदर बहल, अरविंद खन्ना, आरके चावला, सुशांत सहगल, बलराज भाटिया, हरीश धीमान, एसएम चोपड़ा, विवेक खन्ना, दीपन पुरी, काजल पुरी, आशु खन्ना, यतीश करीर, निखिल चोपड़ा, आशिमा खन्ना, वंदना धवन, बृज प्रभाकर, अनिल अग्रवाल, प्रदीप कुमार, तरुण चौधरी, संजीव वर्मा मौजूद रहे।