पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेस्ट एंड टीबी डॉक्टर्स ने स्पेशलिस्ट्स को हराया

चेस्ट एंड टीबी डॉक्टर्स ने स्पेशलिस्ट्स को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएमएकी एनुअल स्पोर्ट्स मीट में शुक्रवार को हंसराज स्टेडियम में क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें चेस्ट एंड टीबी टीम ने डॉ. हरप्रीत सिंह की 47 रन की पारी के दम पर सुपर स्पेशलिस्ट्स को चार विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले में स्पेशलिस्टस ने 6 ओवर में 72 रन बनाए। चेस्ट एंड टीबी ने सिर्फ दो विकेट खोकर 4.5 ओवर में हासिल कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल पीसीएमएस और मेडिसिन के बीच खेला जाना था।

मेडिसिन की टीम खेलने ही नहीं आई और पीसीएमएस को वॉकओवर मिल गया। शुक्रवार को रात आठ बजे पीसीएमएस और चेस्ट एंड टीबी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईएमए के डॉ. दीपक चावला और डॉ. पंकज पॉल ने बताया कि कल शाम 5 बजे टेबल टेनिस के मुकाबले भी खेले जाएंगे। स्पेशलिस्ट्स टीम से डॉ. नितिन गर्ग, डॉ. अमित, डॉ. विवेक, डॉ. भरत, डॉ. अतुल खुल्लर और डॉ. दविंदर पनवर, टीबी एंड चेस्ट टीम से डॉ. नरेश बाठला, डॉ. रघु, डॉ. अजय यादव, डॉ. नरेश, डॉ एमबी बाली और डॉ. विक्रम, पीसीएमएस टीम से डॉ. इंदरजीत सिंह, डॉ. एसएस चीमा, डॉ. हरीश भारद्वाज, डॉ. तरनदीप सिंह और डॉ. गौरव शामिल हुए। मौके पर टूर्नामेंट के इवेंट मैनेजर मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।

डॉ. सुरिंदर अजरावत