- Hindi News
- एबीवीपी ने राकेश और प्रियंका को चुना अध्यक्ष
एबीवीपी ने राकेश और प्रियंका को चुना अध्यक्ष
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में स्टूडेंट ट्रेनिंग कैंप लगा। इसमें स्कूल-कॉलेजों के सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। मुख्यअतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री आशुतोष तिवारी और मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चंद्रकांत और भारत भूषण थे।
उन्होंने अमृतसर में होने वाली नेशनल कांफ्रेंस की तैयारियों के बारे में बताया। इसमें अध्यक्ष राकेश शर्मा, मंत्री विश्व ग्रोवर, उपप्रधान डिंपी लुभाया और गर्ल्स अध्यक्ष प्रियंका शर्मा को बनाया गया। इसमें महिंदर परमार, अमरजीत, शिवा बेरी, उकांत जाहर, वासू, पेंसी, संगठन मंत्री सौरभ कपूर, दिनेश शर्मा, अमन खन्ना, राजेश, अंजलि, प्रियंका जोशी भी थे।