मंदिरों में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ
जालंधर | श्रीशिव शक्ति मंदिर सेठ हुक्म चंद कालोनी में नवरात्र पर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। पं. मनीष तिवारी ने कथा सुनाई। संकीर्तन मंडलियों ने मां की महिमा का गुणगान किया। यहां वीरांवाली, चांद रानी, प्रकाश, ऊषा, प्रोमिल सहगल, वासु सिक्का, कमलेश अरोड़ा, सुमन शर्मा, इंदु शर्मा, मीना वासल राज रानी, कोमल, रीता भुटारा, आशा और नेहा थी। श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।