पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंट में श्री रामलीला कमेटी ने निकाली प्रभु राम की सवारी

कैंट में श्री रामलीला कमेटी ने निकाली प्रभु राम की सवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहरापर्व के उपलक्ष्य में श्री राम लीला कमेटी जालंधर कैंट की ओर से मंदिर श्री बजरंग भवन से जय श्री राम के जयघोषों के साथ प्रभु राम बारात निकाली गई। इसमें सांसद विजय सांपला, चौधरी संतोख सिंह, विधायक परगट सिंह प्रभु राम का आशीर्वाद लेने पहुंचे। राम बारात में दिल्ली, मेरठ से पहुंचे बैंड बाजे, ताशे शहनाई वालों ने राम धुनें बजाकर माहौल राममय बनाया। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां भी थीं। इसमें शिव तांडव काली माता की झांकी सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा मार्ग को रंग बिरंगे फूलों लाइटों से सजाया गया था। भक्तों ने प्रभु राम की सवारी पर पुष्प वर्षा भी की। विभिन्न जगह लंगर भी लगे थे। इस अवसर पर दिनेश धीर, प्रधान कनिष्क अग्रवाल, राजिन्द्र बांसल, घनश्याम गोयल, अनूप जैन, संजय अग्रवाल, विक्रम बांसल, राकेश कुमार, रमेश वर्मा, गिरधर गोपाल, प्रदुमन मित्तल , गुरशरण सिंह टक्कर, नीरज सहगल, पंकज राणा, संजीव त्रेहन, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग भी थे।